Monday, 21 September 2026
Home
झारखंड 08:00 PM

Jharkhand Investment Summit: 'मैं पलामू से हूं', Google PR Head के बयान पर गूंजा हॉल, IT-AI निवेश पर जोर

नई दिल्ली में आयोजित झारखंड नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निवेश का आह्वान किया। Google के PR...

a

admin (Editor in Chief)

9 July 2026

Jharkhand Investment Summit: 'मैं पलामू से हूं', Google PR Head के बयान पर गूंजा हॉल, IT-AI निवेश पर जोर

नई दिल्ली में आयोजित झारखंड नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निवेश का आह्वान किया। Google के PR Head राजेश रंजन के ‘मैं पलामू से हूं’ बयान ने सबका ध्यान खींचा।

नई दिल्ली। झारखंड में आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ई-गवर्नेंस, पर्यटन और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश-विदेश की प्रमुख कंपनियों से राज्य में निवेश का आह्वान किया। कार्यक्रम में तकनीक आधारित विकास और डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर व्यापक चर्चा हुई।

इस दौरान Google के पब्लिक रिलेशन हेड राजेश रंजन का “मैं झारखंड के पलामू से आता हूं” बयान चर्चा का केंद्र रहा। उनके इस बयान पर कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि Google झारखंड के युवाओं के लिए कौशल विकास, डिजिटल अवसर और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगा।

सम्मेलन में Google, Microsoft समेत कई प्रमुख तकनीकी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में AI, डिजिटल गवर्नेंस, आईटी निवेश और रोजगार सृजन पर विचार-विमर्श हुआ। झारखंड सरकार ने राज्य को तकनीकी और औद्योगिक निवेश का उभरता केंद्र बताते हुए उद्योग जगत से सहयोग की अपील की।

Read Next

पंजाब

BJP’s Ravneet Bittu Arrested After Staging Protest at CM Bhagwant Mann’s Ludhiana Event

Leader brandishes a liquor bottle, alleges drug‑related failures and claims tomatoes were hurled at the chief minister’s convoy

admin 19 September 2026
उत्तराखंड

CM Pushkar Singh Dhami Directs ₹18.49 Crore DBT Disbursement to Over 10,000 Construction Workers

Leader orders swift health, education and nutrition support for workers and their families ahead of the festive season

admin 19 September 2026