बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में MTech एडमिशन 2026 के लिए PGEAC काउंसलिंग शुरू। 10 से 18 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन, 24 जुलाई को रैंक कार्ड जारी होगा।

पटना। बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में MTech Admission 2026 के लिए BCECEB ने PGEAC-2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस चरण में केवल वैध GATE स्कोर वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे।

BCECEB के अनुसार, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई है, जबकि आवेदन फॉर्म में सुधार 19 जुलाई तक किया जा सकेगा। 24 जुलाई 2026 को रैंक कार्ड जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया होगी।

PGEAC-2026 के जरिए MIT मुजफ्फरपुर, भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, वैशाली, कटिहार, पश्चिम चंपारण, सुपौल और दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज सहित बिहार के कई सरकारी संस्थानों में एमटेक में दाखिला मिलेगा। पहले दो राउंड की काउंसलिंग केवल GATE क्वालिफाइड अभ्यर्थियों के लिए होगी। इसके बाद खाली सीटों पर अन्य पात्र उम्मीदवारों को मौका दिया जा सकता है।